फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: यहां पर क्रैश हुआ एलियंस का एयरक्राफ्ट? तस्वीरें देखकर हैरत में पड़े लोग

Tue, 12 Apr 2022 12:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्रैश हुआ एलियंस का एयरक्राफट? - फोटो : Twitter @LumLotus
Alien News in Hindi: एलियंस और यूएफओ को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। दुनियाभर में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। कई बार एलियंस और यूएफओ को लेकर ऐसे दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। क्या ब्रह्मांड में किसी दूसरे ग्रह पर भी जीवन है? क्या एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इन सवालों के जवाब खोज रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली है। एलियंस और यूएफओ को देखने की कई बार खबरें सामने आई हैं, लेकिन उसको पुख्ता करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। 

अभी हाल ही में एक ऐसी घटना हुई है जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया। अलास्का के आसमान में अजोबीगरीब बादल देखा गया। कुछ लोगों का दावा है कि इलाके में एलियंस का एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
क्रैश हुआ एलियंस का एयरक्राफट? - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह अजीबोगरीब घटना अमेरिका के उत्तरी राज्य में घटी है। यहां पर लेजी माउंटेन के ऊपर अजीबोगरीब बादल नजर आए। कुछ लोगों ने इस घटना की तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं। 
विज्ञापन

3 of 7
क्रैश हुआ एलियंस का एयरक्राफट? - फोटो : iStock
लोगों द्वारा खींची गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। कुछ लोगों ने सोचा कि कोई विमान क्रैश हुआ है, लेकिन मीडिया में ऐसी कोई खबर नहीं आई थी। 

4 of 7
क्रैश हुआ एलियंस का एयरक्राफट? - फोटो : iStock
जब मीडिया में विमान क्रैश की कोई खबरें नहीं आईं, तो यूएफओ वाली घटना को बल मिल गया। कुछ लोगों का मानना है कि यह कोई गुप्त सैन्य हथियार था। इसकी वजह से अजीबोगरीब बादल देखने को मिले। 
विज्ञापन

5 of 7
क्रैश हुआ एलियंस का एयरक्राफट? - फोटो : iStock
सोशल मीडिया पर रहस्यमयी बादल के वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच की। पर्वत पर जांच के लिए एक बचाव दल को भेजा गया था। हेलीकॉप्टर ने भी जांच की, लेकिन कोई मलब नहीं मिला और न ही कोई संदिग्ध चीज दिखाई दी। 
विज्ञापन

6 of 7
क्रैश हुआ एलियंस का एयरक्राफट? - फोटो : iStock
हालांकि इस घटना के समय वहां पर एक कमर्शियल विमान उड़ान भर रहा था, लेकिन जांच में पाया गया कि विमान अपने स्थान पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्रैश हुआ एलियंस का एयरक्राफट? - फोटो : iStock
नहीं मिल पाई है स्पष्ट जानकारी

अजीबोगरीब बादल के बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन हो सकता है कि सूरज के साथ कॉमर्शियल प्लेन ने लाइट को रिफलेक्ट किया हो जिसकी वजह से यह घटना हुई हो। इसस पहले भी कई बार यूएफओ और एलियन देखने के दावा किए जा चुके हैं। लेकिन ब्रह्मांड में इनके अस्तित्व को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें