Ajab Gajab: हर जीव को अपने जीवन एक अच्छे जीवनसाधी की तलाश होती है। अब इस बीच एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक नर हंपबैक व्हेल ने एक अच्छी मादा की तलाश में13046 किलोमीटर की दूरी तय कर दी। इस नर व्हेल ने प्रशांत महासागर से हिंद महासागर की 13046 किलोमीटर की यात्रा करके रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैज्ञानिकों सालों से इस ट्रैक कर रहे थे। इस नर व्हेल ने मादा की तलाश में तीन समंदर को पार कर दिया।
वैज्ञानिकों ने हंपबैक व्हेल को 10 जुलाई 2013 को उत्तरी कोलंबियन प्रशांत महासागर के त्रिबुगा खाड़ी में देखा था। इसके बाद यह 13 अगस्त 2017 में प्रशांत महासागर में नजर आया। फिर 22 अगस्त 2022 को हिंद महासागर के जंजीबार चैनल में देखा गया। इस प्रजाति ने सबसे लंबी दूरी तय करने का यह रिकॉर्ड बना दिया है। इस व्हेल ने पूरी धरती के चारों तरफ 13 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की।