प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशेक का कहना है कि वह मरने से पहले अपने 1000 बच्चों को पैदा करना चाहते हैं। मिशेक न्यानदोरे और उनका विशाल परिवार जिम्बाब्वे के मशोनालैंड सेंट्रल प्रांत के बायर जिले में रहता है। मिशेक न्यानदोरे का एक निश्चित शेड्यूल है, जिसमें वह हर रात अपनी 4 पत्नियों को शारीरिक तौर पर संतुष्ट करते हैं। मीडिया संस्थान में दिए एक इंटरव्यू में मिशेक बताते हैं कि "मेरे पास कोई नौकरी नहीं है, इसलिए मैं केवल अपनी पत्नियों को ही खुश करने का काम करता हूं। वहीं दूसरी तरफ मेरे 150 बच्चे हैं। इस कारण मुझ पर कोई आर्थिक दबाव भी नहीं पड़ता। बच्चे ही काम-धंधा कर घर को चलाते हैं और मुझे गिफ्ट भी देते हैं।"