वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वायु प्रदूषण चरम सीमा पर पहुंच चुका है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। खुले में सांस लेना खतरे से खेलने के बराबर साबित हो रहा है। वाराणसी में लोग प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन यहां दिलचस्प बात यह है कि इंसानों के साथ-साथ भगवानों की प्रतिमाओं को भी मास्क पहना दिए गए हैं। वाराणसी के सिगरा में काशी विद्यापीठ विद्यालय के नजदीक स्थित भगवान शिव-पर्वती के मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को यहां के पुजारी और कुछ भक्तों ने मास्क पहना दिया है।