फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himba Tribe: दुनिया की ऐसी जनजाति, जहां पूरे जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं महिलाएं, जानिए क्यों और कब

Thu, 04 Dec 2025 01:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Himba Tribe Women: दुनिया में कई जनजातियां रहती हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इनमें अफ्रीका की हिंबा जनजाति भी शामिल है। इस जनजाति की महिलाएं पूरे जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की ऐसी जनजाति, जहां पूरे जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं महिलाएं - फोटो : Adobe Stock
Himba Tribe Women: दुनिया में कई तरह के जाति और समुदायों के लोग रहते हैं, जो अपने अलग-अलग रीति रिवाज और मान्यताओं का पालन करते हैं। इन लोगों के नियम कानून भी बिल्कुल अलग होते हैं। आदिवासी प्रजातियां जंगलों में रहती हैं और अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जिस स्थान पर रहती हैं, वहां इनका पूरा अधिकार होता है। सरकारें भी इन जनजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। यह अपनी परंपराओं का आज भी बचाकर रखे हैं। 

आज हम आपको एक ऐसी ही जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभी भी प्राचीन परंपराओं की पालन करती है। इन परंपराओं के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। अफ्रीका महाद्वीप में ऐसी ही एक आदिवासी जनजाति रहती है। यह कुछ ऐसी परंपराओं का पालन करती है जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस जनजाति का नाम हिंबा है जो नामीबिया में रहती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की ऐसी जनजाति, जहां पूरे जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं महिलाएं - फोटो : Adobe Stock
नामीबिया में रहने वाली इस जनजाति की कुल आबादी करीब 25 हजार है। इस जनजाति में नहाने पर सख्त रोक है। इस जनजाति पर आधुनिक दुनिया का कोई असर नहीं पड़ा है। इन जनजाति का अधिकतर समय खेतों में बीतता है।  हिंबा जनजाति में बच्चों के पैदा होने पर काफी दिलचस्प परंपरा का पालन किया जाता है। इस जनजाति में जन्म की तिथि बच्चे के दुनिया में आने के बाद नहीं मानी जाती है बल्कि जब महिला बच्चे के बारे में सोचती है तब से ही बच्चे का जन्म मान लिया जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की ऐसी जनजाति, जहां पूरे जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं महिलाएं - फोटो : Adobe Stock
मां अपने बच्चों के लिए गाती है खास गीत

बताया जाता है कि महिलाओं को बच्चों से जुड़े गीत सुनने का सुझाव दिया जाता है। इसके बाद से वह पेड़ के नीच बैठकर बच्चों से संबंधित गीत सुनती हैं। इसके बाद वह गीत अपने साथी को भी गाकर सुनाती है। दोनों जब संबंध बनाते हैं तब भी वह इस गीत को गाते हैं। जब महिला गर्भवती हो जाती है, तो जनजाति की दूसरी महिलाओं को गीत सिखाती है। जब महिला गर्भवती होती है, तो उसको घेरकर सभी यह गीत गाते हैं। इंसान के आखिरी सांस तक उसको गीत सुनाया जाता है।

Viral: मंदिर में कर्पूरगौरं आरती शुरू होते ही हस्की मिलाने लगा सुर, वीडियो देख यूजर्स बोले- सनातनी कुत्ता

4 of 5
दुनिया की ऐसी जनजाति, जहां पूरे जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं महिलाएं - फोटो : Adobe Stock
जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं महिलाएं

हिंबा जनजाति में नहाने पर सख्त रोक है। जनजाति की महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार नहाती हैं। वह भी सिर्फ अपनी शादी के दिन। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि वह अपने कपड़े धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। 

Nostradamus: साल 2026 में छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध और मचेगी तबाही? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां डरा रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की ऐसी जनजाति, जहां पूरे जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं महिलाएं - फोटो : Adobe Stock
जनजाति की महिलाएं खुद को साफ रखने के लिए खास तरीके का पालन करती हैं। वह खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालती हैं और भाप से खुद को साफ रखती हैं जिससे शरीर से बदबू नहीं आती है। इसके साथ ही धूप से चमड़ी को बचाने के लिए खास लोशन का लगाती है। जो जानवरों की चर्बी और लोहे की तरह एक खनिज तत्व, हेमाटाइट से बनता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें