क्या एलियंस ने बनाए थे 'पिरामिड
- फोटो : Pixabay
इस डॉक्यूमेंट्री में amr ने रॉबर्ट केजी टेम्पल की लिखी किताब The Sirius Mystery का भी हवाला दिया है। इस किताब में अफ्रीकी देश माली के डोगोन जनजाति का उदाहरण दिया गया है। किताब में ऐसा उल्लेख है कि इस जनजाति को खगोल अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उस समय ज्यादा जानकारी थी। हालांकि, इस जनजाति को अंतरिक्ष के बारे में इतनी जानकारी कैसे थी, अभी ये रहस्य बना हुआ है। इसके अलावा एक्टर ने डॉक्यूमेंट्री में कई ऐसे लोगों से बात की है जो एलियंस को लेकर अपनी खास राय रखते हैं।