फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे पति-पत्नी ने समझा था साधारण सा कटोरा, जब कीमत पता चली तो उड़ गए होश

Thu, 27 Jun 2019 03:35 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पति-पत्नी को मिला दुर्लभ कटोरा - फोटो : Social media
आमतौर पर लोगों के घरों में कई साल पुरानी चीजें पड़ी रहती हैं, जिनकी असली कीमत शायद ही उन्हें पता होती है। कुछ ऐसा ही स्विट्जरलैंड के एक पति-पत्नी के साथ हुआ है। उनके पास एक कटोरा था, जिसे वो साधारण सा कटोरा समझ रहे थे, लेकिन जब उन्हें इसकी असली कीमत पता चली तो उनके भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 6
दुर्लभ चीनी कटोरा - फोटो : Instagram
दरअसल, पति-पत्नी चीन की यात्रा पर गए थे, जहां से उन्होंने एक सुंदर सा दिखने वाला पीतल का कटोरा खरीदा था। तब ना तो उन्हें और ना ही बेचने वाले को कटोरे की असली कीमत पता थी और ना ही ये पता था कि वो कटोरा कितना साल पुराना है।  
विज्ञापन

3 of 6
बर्लिन संग्रहालय - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटोरे को खरीदने वाले शख्स ने बताया कि बर्लिन में एक संग्रहालय को उन्होंने कटोरा दिखाया था और उसे वहां प्रदर्शनी के लिए रखने का आग्रह किया था, लेकिन संग्रहालय ने कटोरे को रखने से मना कर दिया था। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
शख्स ने एक ब्रिटिश नीलामी घर को भी कटोरे की तस्वीर दिखाई थी, लेकिन उन्होंने भी कटोरे को नीलामी में शामिल करने से इनकार कर दिया था। ऐसे में पति-पत्नी को लगा कि शायद यह मामूली सा एक कटोरा है, जिसके बाद वो इसका इस्तेमाल टेनिस की गेंद रखने के लिए करने लगे। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कुछ समय बाद स्विट्जरलैंड के नीलामी विशेषज्ञों को कटोरे के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे देखा, जिसके बाद वो भी दंग रह गए। उन्होंने बताया कि कटोरा 400 साल पुराना यानी 17वीं शताब्दी का है और वह नायाब और दुर्लभ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
स्विट्जरलैंड नीलामी विशेषज्ञों ने कटोरे को जब नीलामी में रखा, तब जाकर उसकी असली कीमत पता चली। नीलामी में कटोरे की बोली करीब 34.5 करोड़ रुपये लगाई गई। यह बोली चीन के ही एक व्यक्ति ने लगाई। नीलामी कंपनी कोलर ने कटोरे की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें