फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की पेंशन पाने के लिए इस हद तक गुजर गया युवक

Thu, 27 Jun 2019 03:36 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social Media
हर रोज कोई ना कोई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिसे जानकर हम और आप हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है रेलवे का, जहां एक शख्स ने रेलवे को पत्र लिखा है, जिसे केंद्र सरकार को भेजा गया है। यह शख्स पहले लड़का था, लेकिन लिंग परिवर्तन कराकर वह लड़की हो गया है। और अब रेलवे से पिता को मिलने वाली पेंशन की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
दरअसल, उसके पिता की मृत्यु साल 2017 में ही हो गई थी। वह एक रिटायर्ड रेलवे कर्मी थे। आपको बता दें कि रेलवे ऐसे सभी परिवारों को पेशन देता है जो परिवार उसी कर्मी पर आश्रित हों। यानी कि कर्मी के बेटे ना हो या फिर बेटा 25 साल की उम्र से कम हो। मतलब अगर किसी रेलवे कर्मी के परिवार में सिर्फ बेटियां हो और उनकी शादी ना हुई हो तो उस परिवार को पेंशन मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : डेमो
दरअसल, साल 2018 में चेन्नई स्थित दक्षिण रेलवे के ऑफिस में एक पत्र आया, जिसके बाद ये मामला शुरू हुआ। रेलवे इस पत्र को लेकर किसी तरह की नतीजे पर नहीं पहुंच पाया। अंततः रेलवे ने इस पत्र को केंद्रीय कार्मिक, पेंशन और लोक शिकायत मंत्रालय को भेज दिया। 

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
साथ ही पत्र की एक कॉपी केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को भेज दिया है। ये मामला बहुत ही पेचीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोई ऐसा परिवार जिसमें 25 साल से अधिक उम्र का बेटा है, वह फैमिली पेंशन के लिए योग्य नहीं है। हालांकि अविवाहित बेटी या तलाकशुदा बेटी को लेकर कोई तय कानून नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pixabay.com
असल में सरकारी कर्मचारियों के मृत्यु के बाद उनकी पत्नियों को पेंशन देने का रिवाज चला आ रहा है। बेटे ने अपनी एक याचिका में इस बात का दावा किया है कि जब उसके पिता जिंदा था तभी से वह महिला की तरह जीवन व्यतीत कर रहा है। उसने यह भी बताया है कि वह अविवाहित भी है। इस लिहाज से वह इस फैमिली पेंशन का हकदार है। वह पिता पर आश्रित बेटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें