धरती के करीब 70 फीसदी विस्तार में समुद्र फैले हैं, जो कुदरत के अनमोल खजाने से भरे पड़े हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि समुद्र में लाखों तरह के जीवों के अलावा अभी ऐसे कई राज छुपे हुए हैं, जिनसे मनुष्य अनजान है। समुद्र के नीचे वैज्ञानिक लगातार खोज करते रहते हैं। खोज के दौरान कई बार वैज्ञानिकों के हाथ ऐसी चीज लग जाती है, जिसकी उम्मीद तक नहीं होती है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने समुद्र के नीचे एक ऐसी नई और बेहद खूबसूरत दुनिया का पता लगाया है जहां कई हैरत अंगेज चीजें दिखाई दी हैं।
समुद्र के नीचे इस नई दुनिया में कई अनोखे नजारे देखने को मिले, जहां पर प्राकृतिक चिमनी, 287 डिग्री सेल्सियस पर उबलता पानी, हैरतअंगेज जीव और अजीबो-गरीब कीड़े-मकौड़े हैं। इस अनोखे नजारे को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। आइये जानते हैं समुद्र के नीचे इस अनोखी और अद्भुत दुनिया के बारे में...