महाराष्ट्र के ठाणे में एक ऐसा मामले सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ठाणे स्थित कोरम मॉल में एक तेंदुआ (Leopard) घुसा और घूमने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक, मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को घूमते देखने के बाद कर्मचारी ने सभी को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, बुधवार तड़के करीब 5.30 बजे तेंदुए को यहां घूमते देखा गया। फिलहाल फायर विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर है, तेंदुए की तलाश जारी है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : ANI
सीनियर पुलिस इस्पेक्टर प्रदीप गिरिधर ने बताया कि तेंदुए को होटल सतकार के बेसमेंट में देखा गया है, उसको पकड़ने की कोशिशें जारी है। फॉरेस्ट रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। सबसे पहले मॉल के बाहर से निकल रहे लोगों ने तेंदुए को देखा और पुलिस को बुला लिया। उस वक्त वो मॉल के पार्किंग में घूम रहा था। पुलिस ने बताया कि तेंदुआ दीवार फांदकर भागकर मॉल में घुस गया।
4 of 5
- फोटो : Social Media
उधर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि तेंदुआ मॉल से होकर नजदीक ही स्थित सत्कार होटल के पार्किंग में पहुंच गया है। तेंदुए की मौजूदगी से वहां हड़कंप मच गया। लोग तेंदुए को घूमता देखने पहुंच गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ मॉल में घूम रहा है और सीढ़ियों से लंबी-लंबी छलांग लगाकर ऊपर की तरफ जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम मॉल में तेंदुए की तलाशी में जुटी है। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद आसपास से बड़ी संख्या में लोग होटल और मॉल के बाहर तेंदुए को देखने की उत्सुकता में खड़े हैं। तेंदुए के आने से लोग घबराए हुए हैं और दहशत में हैं। फिलहाल तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया गया है।