फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों में लगी चार साल के बच्चे की पेंटिंग की बोली, मां ने दिया इमोशनल स्टेटमेंट

Mon, 07 May 2018 07:56 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अद्वैत कोलार्कर
चार साल के बच्चे ने अपने हुनर से सबको हैरत में डाल दिया है। चार साल के बच्चे की पेंटिंग की बोली लाखों में लगी है। कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के एक चार साल के बच्चे ने अपने हुनर से सबको हैरत में डाल दिया है। अद्वैत कोलार्कर नाम के इस बच्चे ने कला की दुनिया बड़े-बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि अद्वैत कोलार्कर इतनी खूबसूरत पेंटिंग बना सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
अद्वैत कोलार्कर
पुणे के रहने वाले अद्वैत का परिवार 2016 से कनाडा चला गया था। दावा है कि यह कनाडा के इतिहास में सबसे कम उम्र का चित्रकार है। अद्वैत की मां श्रुति कोलार्कर का कहना है कि अद्वैत को पेंटिंग बनाने के लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 5
अद्वैत कोलार्कर
गैलेक्सी, डायनासोर और ड्रैगन की पेंटिंग बनाना उसे सबसे ज्यादा पसंद है। हाल में कनाडा के सेंट आर्ट सेंटर में उसकी पेंटिंग की प्रदर्शनी हुई थी। इसमें उसकी कलाकृतियां एक लाख रुपये तक में बिकीं।

4 of 5
परिवार के साथ अद्वैत कोलार्कर
पिछले महीने उसकी पेंटिंग न्यूयार्क के आर्ट एक्सपो में भी दिखाई गई थी। वहां भी उसकी एक पेंटिंग एक लाख तीस हजार रुपये में बिकी। श्रुति का कहना है कि जब अद्वैत एक साल का था, तभी से उसने हाथ में ब्रश पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अद्वैत कोलार्कर
वह ब्रश और रंगों के जरिए कुछ न कुछ बनाया करता था। धीरे-धीरे उसने इसमें महारत हासिल कर ली। पेंटिंग बनाने के दौरान वह केवल सिर्फ रंगों से खेलता ही नहीं था बल्कि, उसमें रंगों को सही तरीके से भरने की भी समझ थी। श्रुति भी एक व्यावसायिक चित्रकार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें