फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुपरमार्केट स्टोर में घुसी विशालकाय छिपकली, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 08 Apr 2021 03:15 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
थाइलैंड के स्टोर में दिखी विशालकाय छिपकली - फोटो : youtube/JS_Media
मॉनिटर लिजर्ड नाम सुनते ही हॉलीवुड की गोडजिला वर्सेस कोंग फिल्म याद आ जाती है? फिल्म में बड़े-बड़े मोन्सटर जैसे दिखने वाले दानवों के प्रकोप को देख बच्चा भी डर जाए। मॉनिटर लिजर्ड भारत में भी पाए जाते हैं। भारत में इन्हें गोह कहा जाता है। गोह, छिपकलियों के निकट श्रेणी में आते हैं। इनका आकार छोटा भी होता है और बड़ा भी। कई गोह का आकार तो 10 फीट तक लंबा होता है। गोह को सामान्यतः बड़ी छिपकली या विशालकाय छिपकली कहा जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विशालकाय छिपकली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो काफी हैरतअंगेज है। इसे देखकर आप भी स्तब्ध हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह विशालकाय छिपकली (मॉनिटर लिजर्ड) एक शॉप के अंदर घुसी हुई है। वहां वह दराज के ऊपर चढ़ते हुए समानों को नीचे गिरा रही है।
विज्ञापन

2 of 4
थाइलैंड के स्टोर में दिखी विशालकाय छिपकली - फोटो : youtube/JS_Media
यह घटना थाईलैंड की है। यह विशालकाय छिपकली सेवन इलेवन नामक स्टोर में घुस गई और इधर-उधर घूमने लगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह विशालकाय छिपकली दराज पर कैसे चढ़ रही है। इस दौरान दुकान का जितना भी समान दराज पर रखा था। वह इधर-उधर नीचे बिखरने लगा। दराज के ऊपर चढ़ने के बाद विशालकाय छिपकली वहां बैठ कर आराम करने लगी। इस विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड को इस कदर देख कोई भी डर जाएगा। 59 सेकेंड का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

देखिए वीडियो


 
विज्ञापन

3 of 4
थाइलैंड के स्टोर में दिखी विशालकाय छिपकली - फोटो : youtube/JS_Media
वीडियो देख आप भी हैरत में पढ़ जाएंगे। इस घटना पर मूनो नोमाडा ने बताया कि इन विशालकाय छिपकलियों को बैंगकाक और देश के बाकी हिस्सों में देखा जाना साधारण है। वहीं इसका किसी सूपरमार्केट के अंदर घुस जाना बात समझ के परे है। 
विज्ञापन

4 of 4
थाइलैंड के स्टोर में दिखी विशालकाय छिपकली - फोटो : youtube/JS_Media
सोशल मीडिया पर इस विशालकाय छिपकली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे जे एस मीडिया नामक यूट्यूब अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो पर अब तक कई हजार व्यूज आ चुके हैं। कई सारे लोग वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें