रोमानिया का संसद भवन
- फोटो : सोशल मीडिया
रोमानिया का संसद भवन
यूरोपियन देश रोमानिया का संसद भवन मजबूत पार्लियामेंट भवनों में से है। बुखारेस्ट में स्थित इस भवन को वास्तुकार एन्का पेट्रिशिया ने डिजाइन किया है। इस भवन को बनाने में 20,000 सैनिकों और कैदियों ने दिन-रात काम किया, तब जाकर यहां की भव्य इमारत बन सकी। इस संसद भवन का भीतर का हिस्सा संगमरमर से बना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस भवन में 8 खुफिया सुरंगें भी हैं, ताकि आपात स्थिति में सांसद निकल सकें।