Turkey Mosque
- फोटो : Social Media
दरअसल, 15वीं शताब्दी में बनी ऐतिहासिक एय्यूबी मस्जिद अपने आप चलकर 2 किलोमीटर आगे नहीं पहुंची है, बल्कि इसे पहुंचाया गया है और ऐसा संभव हुआ है टेक्नोलॉजी की मदद से। 4600 टन वाले इस मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए पहले इसे तीन भागों में बांटा गया और फिर मशीनों और रोबोट की सहायता से 300 पहियों वाले एक बहुत बड़े प्लेटफॉर्म पर रखा गया। इसके बाद बड़ी ही सावधानी से इसे सड़क के रास्ते दूसरी जगह पहुंचाया गया।