फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची की आखिरी ख्वाहिश, 6 साल के बच्चे से कराई शादी

Thu, 22 Jun 2017 04:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Marriage - फोटो : Centre Press
स्कॉटलैंड में एक अनोखी शादी आयोजित की गई। यहां दूल्हे की उम्र सिर्फ 6 साल और दुल्हन 5 साल की थी। इस क्रिश्चियन वेडिंग में रिंग नहीं बल्कि दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को नेकपीस पहनाई। दुल्हन की एंट्री डिज़नी मूवी के गाने पर हुई। इस शादी में पवित्र किताब की पंक्तियां नहीं, कविता पढ़ी गई।
विज्ञापन

2 of 5
Marriage - फोटो : Centre Press
दरअसल, 5 साल की एलीद पॉटर्सन एक गंभीर बीमारी न्यूरोबस्टाटोमा कैंसर से गर्सित है। डॉक्टरों के अनुसार वह बस चंद दिनों की मेहमान हैं। इसलिए उनके माता-पिता ने उन्हें अपनी विश-लिस्ट तैयार करने कहा। एलीद ने जब अपनी ख्वाहिशों की फेहरिस्त अभिभावकों को सौंपी, तो उसमें टॉप पर थी अपने बेस्ट फ्रेंड हैरिसन गियर से शादी करना। 
विज्ञापन

3 of 5
Marriage - फोटो : Centre Press
एलीद की इस इच्छा को पूरा करने के लिए बेस्ट फ्रेंड हैरिसन और उसके परिवार ने पूरा सहयोग दिया। दोनों परिवारों ने धूम धाम से इनकी शादी कराई।

4 of 5
Marriage - फोटो : Centre Press
जिस अस्पताल में एलीद का ट्रीटमेंट चल रहा है, वहां की नर्सों से अक्सर एलीद कहती थीं कि उनका एक ब्वॉयफ्रेंड है जिससे वह शादी करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Marriage - फोटो : Centre Press
इस फेयरीटेल शादी में करीब 200 लोग शामिल हुए। मैरिज हॉल को फेयरीलैंड की तरह तैयार किया गया। मेहमान भी परियों के लिबास में शरीक हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें