फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस एयर शो : फ्लाइंग कार से लेकर सुपरसोनिक विमान तक का मेला

Thu, 22 Jun 2017 02:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : boomberg
पेरिस में इस साल का अंतरराष्ट्रीय एयर शो शुरू हो चुका है। इस शो में बोइंग और एयरबस ऑर्डर लेने के लिए अपने अपने तरीके से ग्राहकों को लुभाने में लगे हुए हैं। बोइंग अपने नए प्लेन 737 मैक्स 10 के सहारे नए ऑडर लेने की कोशिश में है, जबकि एयरबस अपने नए प्लेन ए321 नियो से ग्राहको को लुभाने में लगी है। इसके साथ ही इस बार शो में फ्लाइंग कार का भी बाजार सज चुका है। 2015 में हुए शो में 350,000 से ज्यादा लोग आए थे। जनता के लिए यह शो 23-25 जून तक के लिए शुरू होगा। आइए आपको दिखाते हैं इस शो की खास तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : boomberg
ये है एंबडरेर ई195- ई2 जेट, इसके कॉकपिट और नोज को ड्रामैटिक ईगल लीवर से कवर किया गया है। एंबरेर ने अपनी पहली उड़ान 29 मार्च 2017 को भरी थी। यह सबसे बड़ा कॉमर्शियल विमान है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : boomberg
ऐरोमोबिल, यह एक उड़ने वाली कार है। इस कार को पहले ही स्लोवाकिया सरकार ने 7 मिलियन डॉलर की सब्सिडी मिल चुकी है। इस कार का मुकाबला गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज की कार से होगा।

4 of 6
- फोटो : boomberg
यह नासा द्वारा विकसित किया गया 2020 रोवर है, जिसे 2012 में बनाया गया था। इसे दोबारा इस्तेमाल करने के लिए रीडिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : boomberg
तस्वीर में नजर आ रहा हवाई जहाज बोइंग का 787-10 ड्रीमलाइनर विमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : boomberg
राफेल फाइटर जेट, यह तस्वीर विमान में करतब दिखाते समय की है। 2016 में भारत ने 36 राफेल प्लेन का सौदा 8 बिलियन यूरो में किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें