Five Planets Conjunction
- फोटो : Pixabay
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के मुताबिक, खगोल विज्ञान में इस खगोलीय घटना को प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। इनमें से बुध को कुछ ही देर देखा जा सकता है, क्योंकि यह सूर्य के बेहद नजदीक है। इसके बाद बृहस्पति भी अस्त हो जाएगा। इनके ऊपर तेज चमकता शुक्र होगा और इसके कुछ ऊपर मंगल ग्रह दिखाई देगा। उसका साथ चंद्रमा देता दिखाई देगा। इन ग्रहों के मिलन को आप नंगी आंखों से देख सकते हैं। मंगल और शुक्र ग्रह के बीच यूरेनस भी होगा, लेकिन इसे सिर्फ आप टेलीस्कोप की मदद से देख सकते हैं।