फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Five Planets Conjunction: आज पांच ग्रहों का होगा मिलन, क्यों होने जा रहा है ऐसा, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Tue, 28 Mar 2023 01:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Five Planets Conjunction - फोटो : अमर उजाला
Five Planets Conjunction: आसमान में कभी-कभी अद्भुत और अनोखी खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती हैं। कुछ दिनों पहले ही आसमान में चंद्रमा के साथ शुक्र ग्रह को देखा गया था। इस अद्भुत खगोलीय नजारे ने दुनिया के लोगों का मन मोह लिया था। अब एक बार फिर आसमान में एक ऐसी ही खगोलीय घटना घटने जा रही है। 28 मार्च यानी मंगलवार को आपको आसमान में अद्भुत नजारा दिखाई देगा। 

मंगलवार को धरती से सौर मंडल बिल्कुल साफ नजर आएगा। इस दौरान पांच ग्रह बिल्कुल सीधी रेखा में आएंगे। इस अद्भुत नजारे को आप धरती से देख सकते हैं। खगोलशास्त्र के जानकारों के मुताबिक, बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस का 50 डिग्री के एक छोटे से क्षेत्र में मिलन होगा। आइए जानते हैं कि आखिर इस अद्भुत खगोलीय घटना को कब और कैसे देखा जा सकता है? इसके साथ ही यह नजारा फिर कब दिखाई देगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Five Planets Conjunction - फोटो : Pixabay
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के मुताबिक, खगोल विज्ञान में इस खगोलीय घटना को प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। इनमें से बुध को कुछ ही देर देखा जा सकता है, क्योंकि यह सूर्य के बेहद नजदीक है। इसके बाद बृहस्पति भी अस्त हो जाएगा। इनके ऊपर तेज चमकता शुक्र होगा और इसके कुछ ऊपर मंगल ग्रह दिखाई देगा। उसका साथ चंद्रमा देता दिखाई देगा। इन ग्रहों के मिलन को आप नंगी आंखों से देख सकते हैं। मंगल और शुक्र ग्रह के बीच यूरेनस भी होगा, लेकिन इसे सिर्फ आप टेलीस्कोप की मदद से देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Five Planets Conjunction - फोटो : Pixabay
सारिका ने बताया कि यह अद्भुत खगोलीय घटना लगभग हर दो साल में घटती है। इनमें ग्रहों के बीच कोणीय दूरी ज्यादा रहती है। लेकिन आपको बहुत ही नजदीक खुली आंखों से ग्रहों का मिलाप देखने के लिए तो आठ सितंबर 2040 का इंतजार करना होगा। उस दौरान मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि सिर्फ 9 डिग्री के आकाशीय स्थान में आसपास दिखाई देंगे।   

 

4 of 8
Five Planets Conjunction - फोटो : Pixabay
बीते साल दिखा था ऐसा नाजारा

बीते साल भी एक लाइन में ग्रहों को देखा गया था। उस समय बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि आसमान में कतारबद्ध दिखाई दिए थे। यह नजारा 18 साल बाद देखा गया था। 

Ajab Gajab: रेगिस्तान में मिला 7 हजार साल पुराना रहस्यमयी स्मारक, पाए गए इंसानों और जानवरों के अवशेष
 
विज्ञापन

5 of 8
Five Planets Conjunction - फोटो : Pixabay
इस खगोलीय घटना को क्या कहते हैं? 

जब सीधी लाइन में कई ग्रह आ जाते हैं, तो इसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। ऐसी खगोलीय घटनाएं एक निश्चित अंतराल पर होती रहती हैं। सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं और कुछ समय के लिए एक साथ दिखाई देते हैं। 

Weird Villages: दुनिया के पांच सबसे अनोखे गांव, इन अजीबोगरीब वजहों से होती है चर्चा
विज्ञापन

6 of 8
Five Planets Conjunction - फोटो : Pixabay
कैसे होता है प्लेनेटरी अलाइनमेंट? 

हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं जो सूरज का चक्कर लगाते हैं। लेकिन इन ग्रहों की सूरज की परिक्रमा करने में गति, रास्ता और लगने वाला समय अलग-अलग होता है। हालांकि, एक निश्चित समय अंतराल के बाद कई ग्रह एक लाइन में आ जाते हैं। इसी को प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
Five Planets Conjunction - फोटो : Twitter @SolinaKwan
आसमान में किस तरफ दिखाई देंगे ये ग्रह? 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, यह अद्भुत नजारा सूरज ढलने के बाद दिखाई देगा। इस नजारे को पश्चिमी क्षितिज ( वेस्टर्न होराइजन ) में देखा जा सकता है। लेकिन सूरज ढलने के करीब आधें घंटे बाद बुध और बृहस्पति ग्रह अस्त हो जाएंगे। इसलिए इस नजारे को देखने के लिए आपको जल्दी आसमान में देखना होगा। आसमान साफ रहा है तो आप कहीं से भी इस नजारे को देख सकते हैं। 

Optical Illusion: क्या आप 11 सेकंड के अंदर पहाड़ी पर छिपे बंदर को खोज सकते हैं? हिम्मत है तो ढूंढकर दिखाइए
विज्ञापन

8 of 8
Five Planets Conjunction - फोटो : Twitter@Yelm_Blogger
क्या देखने के लिए किसी यंत्र की पड़ेगी जरूरत? 

आप कुछ ग्रहों को नंगी आंखों से देख सकते हैं। बृहस्पति, शुक्र और मंगल को आप आसानी से देख सकते हैं, क्योंकि इनकी चमक तेज होती है। बुध और यूरेनस को देखना थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि वो धुंधले नजर आएंगे। इसकी वजह से इनको देखने के लिए दूरबीन का इस्तेमाल करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें