पढ़ाई और स्कूल का नाम सुनते ही मन में कई तरह के सवाल दौड़ने लगते हैं, जैसे - पढ़ने का दबाव, किताबों से भरा बैग वगैरह... वगैरह...। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया के कुछ अजीबोगरीब स्कूलों के बारे में बताएंगे, जहां पढ़ाई तो जरूर होती है, लेकिन बेहद ही अनोखे तरीकों से। पढ़ाई के दौरान इन स्कूलों में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि बच्चों को बोरियत महसूस ना हो।