फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: दुनिया की पांच सबसे अनोखी सजाएं, जिनके बारे में जानकर हैरत में पड़ जाएंगे

Thu, 19 Dec 2024 07:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab-Gajab:  साल 2018 में अदालत ने डेविड बेरी नाम के शख्स को एक साल तक जेल में रहकर महीने में कम से कम एक बार कार्टून देखने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की पांच सबसे अनोखी सजाएं - फोटो : Freepik
Ajab-Gajab: दुनिया में अपराध करने पर किसी भी अपराधी को सजा दी जाती है। अलग-अलग अपराधों के लिए अलग-अलग सजा दी जाती है। लेकिन कुछ ऐसे मामलों में अपराधियों को अजीबोगरीब सजा दी गई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आज हम आपको अपनी इस खबर में कुछ अजीबोगरीब सजाओं के बारे में बताएंगे। इनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 

कार्टून देखने की सजा

अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले एक शख्स ने सैकड़ों हिरणों का शिकार किया था। इस शख्स का नाम डेविड बेरी था। साल 2018 में इस जुर्म का दोषी पाते हुए अदालत ने डेविड बेरी को एक साल तक जेल में रहकर महीने में कम से कम एक बार कार्टून देखने की सजा सुनाई थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की पांच सबसे अनोखी सजाएं - फोटो : Freepik
अपने पैरों पर खड़ा होने की सजा

स्पेन के एंडालूसिया में रहने वाले एक 25 साल के लड़के के माता-पिता ने उसे पॉकेट मनी देनी बंद कर दी थी। इसके बाद वह इस मामले को लेकर अदालत में ले आया। लेकिन अदालत ने उल्टा उसी को सजा सुना दी कि अगले 30 दिन के अंदर उसे उसके माता-पिता का घर छोड़ना होगा और अपने पैरों पर खड़ा होना पड़ेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की पांच सबसे अनोखी सजाएं - फोटो : Freepik
चर्च जाने की सजा

अमेरिका के ओकलाहोमा में रहने वाले 17 वर्षीय टाइलर एलरेड शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। इसके कारण हुए हादसे में उसके एक दोस्त की मौत हो गई थी। यह घटना साल 2011 की है। चूंकि, टाइलर उस समय हाई स्कूल में पढ़ता था, इसलिए अदालत ने उसे हाई स्कूल और ग्रेजुएशन खत्म करने के अलावा साल भर के लिए ड्रग, शराब और निकोटिन टेस्ट करवाने के साथ ही 10 साल तक चर्च जाने की सजा सुनाई थी।

Tabla Origin: कब और कैसे हुई थी तबले की उत्पत्ति? जानिए जाकिर हुसैन का क्या था कहना

4 of 5
दुनिया की पांच सबसे अनोखी सजाएं - फोटो : Freepik
जुर्माने की जगह ऐसी सजा

साल 2008 में अमेरिका में एंड्रयू वेक्टर पर अपनी कार में तेज आवाज में संगीत सुनने पर 120 पाउंड यानी आज के हिसाब से करीब 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वह कार चलाते समय अपना पसंदीदा संगीत 'रैप' सुन रहे थे। बाद में जज ने कहा कि वह जुर्माने की रकम घटाकर 30 पाउंड कर देंगे, लेकिन वेक्टर को 20 घंटों तक बीथोवन, बाख और शोपेन का शास्त्रीय संगीत सुनना होगा।

UFO: नासा के लाइव वीडियो में दिखा एलियन यान, फिर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की पांच सबसे अनोखी सजाएं - फोटो : Freepik
गधे के साथ मार्च करने की सजा

साल 2003 में अमेरिका के शिकागो में रहने वाले दो लड़कों ने क्रिसमस की शाम चर्च से ईसा मसीह की मूर्ति चुराई थी और उसे नुकसान पहुंचाया था। इस जुर्म का दोषी पाते हुए दोनों को कोर्ट ने 45 दिन की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा उन्हें अपने गृहनगर में एक गधे के साथ मार्च करने का भी आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें