किसी भी परिवार में बच्चे का जन्म होना काफी खुशियों से भरा होता है। हालांकि, अलग-अलग परिवारों में इस खास मौकों को मनाने का अंदाज भी अलग-अलग तरह का होता है। दुनियाभर के कई समुदायों में बच्चे का जन्म होने पर कई तरह की अजीबोगरीब रस्में निभाई जाती हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इन रस्मों को मनाने वाले लोग विकसित देशों में भी हैं। ऐसी मान्यता है कि इन रस्मों को निभाने से बच्चे को आने वाली सारी परेशानियों से बचाया जा सकता है।