चमोए थिप्यासो
- फोटो : सोशल मीडिया
थाईलैंड की चमोए थिप्यासो नामक महिला दुनिया की सबसे लंबी जेल की सजा पाने वालों में से एक है। उसे साल 1989 में अदालत द्वारा 1,41,078 साल की सजा सुनाई गई थी। दरअसल, थिप्यासो को एक पिरमिड स्कीम में 16,231 लोगों के करीब 19 करोड़ रुपये का चूना लगाने का दोषी पाया गया था। हालांकि, इस घटना के बाद थाईलैंड में एक कानून पास हुआ कि धोखाधड़ी के मामले में अपराधी को कितनी भी लंबी सजा क्यों न सुनाई गई हो, उसे 20 साल से अधिक जेल में नहीं रखा जा सकता है।