चोरी, डकैती से लेकर अन्य अपराधों के लिए दोषियों को सजा देने के लिए जेल में रखा जाता है। जेल का नाम लेते ही आपके सामने काली सलाखें, अंधेरा, खराब खाना जैसी चीजों का दृश्य आ जाता होगा। कोई जेल अच्छी सुविधाओं के जानी जाती है तो कोई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए जानी जाती है। आज हम आपको दुनिया की सात सबसे आलीशान जेलों के बारे में बताएंगे, जहां कैदियों को रहने के लिए होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं।