फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के 5 ऐसे देश, जिनके पास नहीं है कोई लिखित संविधान

Tue, 26 Jan 2021 08:51 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
26 जनवरी 2021 को भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। साल 1949 में 26 नवंबर को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था और इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया था। हमारे देश के पास अपना लिखित संविधान है, जिसकी कई चीजें अलग-अलग देशों के संविधान से ली गई हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जिनके पास अपना लिखित संविधान नहीं है। उनका शासन किसी और आधार पर चलता है। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
सऊदी अरब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
सऊदी अरब के अजीबोगरीब कानूनों के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इस देश के पास भी अपना कोई लिखित संविधान नहीं है। जी हां, यहां पर कुरान में लिखी गई बातों को ही सर्वोच्च मानकर फैसले लिए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कनाडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तरी अमेरिकी देश कनाडा के संविधान को लेकर विवाद है। कुछ लोगों का मानना है कि यहां अलिखित संविधान के जरिए शासन होता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यहां लिखित संविधान है। ऐसा माना जाता है कि कनाडा में लिखित संविधान तो है, लेकिन यहां की सरकार अलिखित संविधान के नियमों का ही पालन करती है।

4 of 6
यूनाइटेड किंगडम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन अंग्रेजों ने भारत पर करीब 200 सालों तक राज किया, उनके देश इंग्लैंड यानी यूनाइटेड किंगडम के पास संविधान लिखित रूप में ही नहीं है। यहां पर पहले से ही कुछ नियम बने हुए हैं, जिन्हें आधार मानकर शासन किया जाता है। ये नियम संविधान के अधिनियमों के बराबर महत्व रखते हैं। इंग्लैंड के कानून को समय और परिस्थितियों के अनुसार संसद द्वारा बदला जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
न्यूजीलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित खूबसूरत द्वीपीय देश न्यूजीलैंड में भी लिखित संविधान नहीं है। यहां पर अलिखित संविधान है, जिसके आधार पर ही यहां की न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था चलती है। पहले बने कानूनों को आधार मानकर ही यहां शासन चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इजराइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1948 में आजाद हुए इजराइल के पास भी अपना लिखित संविधान नहीं है। हालांकि, देश के स्वतंत्र होने के बाद यहां संविधान बनाने की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन संसद में आपसी मतभेदों के चलते यह नहीं बनाया जा सका। यहां की संसद में अलिखित संविधान को मान्यता प्राप्त है, जिससे पूरे देश की शासन व्यवस्था चलाई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें