फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाशय में पानी हुआ कम तो खुल गया 3400 साल पुराना राज, देखकर वैज्ञानिक भी रह गए दंग

Sat, 29 Jun 2019 02:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्राचीन महल के अवशेष - फोटो : Social media
कभी-कभी अनजाने में ही ऐसी खोज हो जाती है, जिसके बारे में शायद ही कभी लोगों ने सोचा होगा। एक ऐसी ही खोज इराक के कुर्दिस्तान इलाके में हुई है, जहां एक जलाशय का पानी जैसे ही कम हुआ तो 3400 साल पुरानी एक हैरान करने वाली सच्चाई सामने आ गई, जिसे देखकर वैज्ञानिक भी दंग रह गए। 
विज्ञापन

2 of 7
प्राचीन महल के अवशेष - फोटो : Social media
यह खोज टिगरिस नदी के तट पर बने मोसुल बांध में पानी कम होने की वजह से हो पाई। इस खोज का श्रेय कुर्दिश-जर्मन शोधकर्ताओं को जाता है। पुरातत्वविदों को पहला बार साल 2010 में इस जगह का पता चला था। उस समय भी जलाशय में पानी कम था, लेकिन तब खुदाई नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
प्राचीन महल के अवशेष - फोटो : Social media
दरअसल, जलाशय में 3400 साल पुराने एक महल के अवशेष सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महल तब का है, जब यहां मित्तानी साम्राज्य का राज हुआ करता था। 

4 of 7
प्राचीन महल के अवशेष - फोटो : Social media
पुरातत्वविज्ञानी इवाना पुलित्स ने बताया कि महल की इमारत को बेहद ही सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है, जिसमें दो मीटर मोटी मिट्टी की दीवारें हैं। हालांकि कुछ दीवारें इससे भी मोटी हैं, जबकि अलग-अलग कमरों में प्लास्टर की गई दीवारें भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
प्राचीन महल के अवशेष - फोटो : Social media
खुदाई के दौरान महल से लाल और नीले रंग की पेंटिंग भी मिली है। बताया जाता है कि ये पेंटिंग प्राचीन काल में महलों की विशेषता थे। साइट की प्रारंभिक जांच के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महल मूल रूप से 65 फीट (22 मीटर) ऊंचा था। 
विज्ञापन

6 of 7
प्राचीन महल के अवशेष - फोटो : Social media
3400 साल पुराने इस महल से 10 ऐसे छोटे-छोटे पत्थर भी मिले हैं, जिसपर कुछ लिखा है। इन पत्थरों को क्युनिफॉर्म टैबलेट कहते हैं। दरअसल, क्युनिफॉर्म लिखने की एक प्राचीन शैली थी। इन पत्थरों पर क्या लिखा है, इसके अनुवाद के लिए पत्थरों को जर्मनी भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्राचीन महल के अवशेष - फोटो : Social media
पुरातत्वविदों का कहना है कि मित्तानी साम्राज्य के बारे में बहुत कम ही शोध हुए हैं, लेकिन इस खोज के बाद से इसके बारे में और अधिक जानकारियां सामने आएंगी। फिलहाल महल की खुदाई का काम चल रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें