जिस इलाके में यातायात सुविधा जितनी अच्छी होती वहां प्रॉपर्टी की कीमत भी ज्यादा होती है। यह घर बिलकुल मेन रोड पर है,
लिहाजा इसकी कीमत भी करोड़ों में है। लेकिन घर बनाने वाले ने शायद इस बात को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया। इस फेर में
उन्होंने ऐसी भूल कर दी कि अब सोशल मीडिया पर जमकर इस घर की डिजाइन की खिल्ली उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
Langley Mill, Derbyshire
- फोटो : SWNS
इंग्लैंड के डर्बीशायर में मौजूद इस घर को खरीदने वाला भले ही करोड़पति हो, लेकिन इसमें दाखिल होने के लिए उसे चोरों की तरह
घुसना होगा।
विज्ञापन
3 of 6
Langley Mill, Derbyshire
- फोटो : SWNS
मेन गेट की बजाए किसी को भी बाउंड्री फांदकर ही इस घर में इंट्री मिेलेगी।
4 of 6
Langley Mill, Derbyshire
- फोटो : SWNS
ऐसा इसलिए क्योंकि घर के ठीक सामने बस स्टॉप है जिसकी वजह से घर के मुख्य द्वार तक पहुंचना मुमकिन नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
Langley Mill, Derbyshire
- फोटो : SWNS
सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि घर के निर्माण से पहले से ही यह बस स्टॉप यहां है। बलिहारी उस इंजीनियर के जिसने यह जानते
हुए भी इस घर का ऐसा नक्शा तैयार किया।
हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इस स्टॉप को घर के सामने से शिफ्ट कर दिया जाएगा। लेकिन यह काम कब तक पूरा होगा
इसकी डेडलाइन नहीं बताई है। यानी आने वाले कई दिनों तक यह घर सोशल मीडिया पर लोगों की चर्चा का विषय बना रहेगा।