फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whale Hunting Ship: मेक्सिको की खाड़ी में मिला 19वीं सदी का खास जहाज, अब खुलेगा ये बड़ा रहस्य

Sun, 27 Mar 2022 11:28 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मेक्सिको की खाड़ी में मिला खास जहाज - फोटो : NOAA
Whale Shipwreck Discovered: सालों से व्हेल मछली का शिकार किया जा रहा है। वैज्ञानिकों को 19वीं सदी में भी व्हेल मछली के शिकार करने के सबूत मिले हैं। वैज्ञानिकों ने मेक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में एक जहाज के अवशेष को खोजा है। व्हेल मछली का शिकार करने वाले जहाज का यह अवेशष है। इस जहाज में व्हेल मछलियों का शिकार करने वाला यंत्र मिला है। इस जहाज की खोज अमेरिकी वैज्ञानिक संस्था नेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने की है। 

यह जहाज एक समुद्री तूफान में टूटने के बाद डूब गया था। NOAA के जहाज ओकियेनोस एक्सप्लोरर को व्हेल मछलियों का शिकार करने वाला जहाज 25 फरवरी 2022 को मिला था। यह जहाज मेक्सिको की खाड़ी में 6000 फीट नीचे पानी में था। नोआ के वैज्ञानिक ने जहाज के अवशेष की तस्वीरें लेने के लिए रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (ROV) को भेजा था। इससे पहले समुद्र में वैज्ञानिकों ने कई रहस्यमयी चीजों की खोज की है जिसके बारे में जानने के बाद लोग हैरत में पड़ गए। आइए जानते हैं इस व्हेल मछली के शिकार करने वाले जहाज के बारे में रोचक बातें...
विज्ञापन

2 of 7
मेक्सिको की खाड़ी में मिला खास जहाज - फोटो : NOAA

वैज्ञानिकों ने इस जहाज की पहले भी बहुत तलाश की थी। साल 2011 और 2017 में भी इसको खोजने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय कामयाबी नहीं मिल पाई। अब वैज्ञानिकों ने इस जहाज को सैटेलाइट कम्यूनिकेशन से समुद्र में खोजा है। 
विज्ञापन

3 of 7
मेक्सिको की खाड़ी में मिला खास जहाज - फोटो : iStock
इस जहाज को खोजने के बाद वैज्ञानिकों ने कौन सा जहाज है और कब डूबा था इस बात की पुष्टि की है। इस जहाज का नाम क्या था यह नहीं पता चल पाया है, लेकिन वैज्ञानिकों को जानकारी मिली है कि यह जहाज 26 मई 1836 को डूब गया था। 

4 of 7
मेक्सिको की खाड़ी में मिला खास जहाज - फोटो : NOAA

64 फीट लंबा जहाज समुद्र में स्पर्म व्हेल्स का शिकार करने के लिए गया था जिसका निर्माण साल 1815 में किया था। यह मेक्सिको की खाड़ी, अटलांटिक महासागर और कैरिबियन सागर में 20 सालों तक व्हेल मछली का शिकार किया। 
विज्ञापन

5 of 7
मेक्सिको की खाड़ी में मिला खास जहाज - फोटो : NOAA
बताया जाता है कि साल 1780 से लेकर 1870 तक समुद्र में जहाज 214 बार व्हेल मछली का शिकार करने के लिए गए थे। लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पहला जहाज है जो उस समय समुद्र में डूब गया था। 
विज्ञापन

6 of 7
मेक्सिको की खाड़ी में मिला खास जहाज - फोटो : NOAA
यूएस डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स डॉन ग्रेव्स का कहना है कि समुद्र में डूबे इस जहाज पर स्थानीय अमेरिकी और अफ्रीकी गुलामों को भी रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेक्सिको की खाड़ी में मिला खास जहाज - फोटो : NOAA


डॉन ग्रेव्स ने कहा कि इससे यह जानकारी मिलती है कि उस समय रंगभेद का समय था। अमेरिकन मेरीटाइम इंडस्ट्री में अफ्रीकन गुलाम रखे जाते थे। उनका कहना है कि इस जहाज के मिलने के बाद यह उम्मीद जगी है कि 19वीं सदी के काले लोग कैसे अपना जीवन व्यतीत करते थे यह पता लग सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें