फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: 11 साल की उम्र में लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, माता-पिता भी हुए हैरान

Thu, 01 Jul 2021 02:05 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन दिनों ब्रिटेन से एक ऐसी खबर सामने निकल कर आई है, जो देश-दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है। यहां एक 11 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि ये लड़की ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की मां बनी है। इस घटना के विषय में सुनकर हर कोई हैरान है। इतनी कम उम्र में मां बनना वाकई आश्चर्यजनक बात है। उम्र के इस पड़ाव में शरीर के कई ग्रंथियों का ठीक ढंग से विकास नहीं हुआ होता। इस दौरान बच्चों के भीतर कई बड़े शारीरिक बदलाव होते हैं। उनके अंदर कई हार्मोनल विकास होता है, ऐसे में इतनी छोटी उम्र में बच्चे को जन्म देना वाकई चौकाने वाली बात है। रिपोर्ट की मानें तो यह लड़की 10 वर्ष की उम्र में ही गर्भवती हो गई थी। करीबन 30 सप्ताह गर्भ धारण करने के बाद लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चे दोनों इस समय पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लड़की के माता-पिता को जब इसके बारे में पता चला कि उनके बेटी इतनी कम उम्र में गर्भवती हो गई है, तो उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ। डॉक्टरों ने जब इसकी पुष्टि की तो उन्हें काफी बड़ा झटका लगा। परिवार के करीबी सूत्र ने इस बात की खबर दी है कि लड़की के माता-पिता इस दौरान काफी संवेदनशील स्थिति से गुजर रहें हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस घटना पर डॉक्टर कैरल कूपर ने बताया कि उनकी जानकारी में ये लड़की सबसे कम उम्र में मां बनी है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि इस उम्र में गर्भ के अंदर बच्चे के वजन को उठाने से शरीर के भीतर हार्मोन्स पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके चलते यौवन की अवस्था काफी जल्दी आ जाती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि मां और बच्चे दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। दोनों डॉक्टरों की देखरेख में हैं। गौरतलब बात है कि ब्रिटेन में कुछ समय से ऐसे कई मामले सामने देखने में आ रहें हैं, जहां छोटी-छोटी लड़कियां बेहद ही कम उम्र में मां बन जा रहीं हैं। इन मामलों को देखने के बाद वहां की सरकार काफी चिंतित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साल 2006 में भी टेरेसा मिडलटन नामक 12 वर्षीय लड़की मां बनी थी। इसके बाद 2014 में एक 12 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया था। ये दोनों ही मामले ब्रिटेन के थे। आपको बता दें कि सबसे कम उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड पेरु की एक लड़की लीना मदीना के नाम है, जो महज 5 साल की उम्र में ही मां बन गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें