अनुष्का दीक्षित
- फोटो : Facebook/Arti Dixit
अनुष्का अपने माता-पिता के साथ लंदन में रहती हैं। उनकी मां आरती दीक्षित गृहिणी हैं जबकि उनके पिता नीरज दीक्षित प्रवर्तन अधिकारी हैं। अनुष्का बताती हैं कि टेस्ट में उनसे कुल 28 सवाल पूछे गए थे, जिसका जवाब चार मिनट में देना था। पहले तो उन्हें लगा कि उन्होंने एक सवाल का गलत जवाब दिया है, लेकिन जब टेस्ट के नंबर आए तो उसे देखकर वह चौंक गईं। उन्हें सर्वाधिक अंक मिले थे।