विराट कोहली और केन विलियमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विटोरी ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों के बारे में ट्रेंट बोल्ट को काफी जानकारी है जिसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘सफलता की कुंजी ट्रेंट बोल्ट होगा जिसे भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बहुत कुछ पता है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में उनके खिलाफ काफी खेला है। उसने, केन और कोचिंग स्टाफ ने रणनीति जरूर बनाई होगी।’