फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की लड़की के पेट में हो रहा था भयानक दर्द, सीटी स्कैन में पता चली चौंका देने वाली सच्चाई

Wed, 12 Jun 2019 01:37 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लड़की के पेट में निकलीं बबल टी बॉल्स - फोटो : Social media
चाय के कई सारे प्रकार आपने सुने होंगे, जिसमें ग्रीन टी, ब्लैक टी और हर्बल टी शामिल हैं, लेकिन क्या आपने कभी बबल टी के बारे में सुना है। दरअसल, ये एक नई तरह की चाय है, जो आजकल मार्केट में खूब चल रही है, लेकिन इसी बबल टी ने एक 14 साल की लड़की को मुसीबत में डाल दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
बबल टी - फोटो : Social media
यह मामला चीन के झेजियांग प्रांत का है, जहां एक लड़की को बबल टी पीने की लत लग गई थी। वह जब तक इस चाय को पी न ले, उसे संतुष्टी नहीं मिलती थी। एक दिन लड़की के पेट में बहुत भयानक दर्द हुआ तो उसके माता-पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी पूरी जांच की गई।  
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
डॉक्टरों ने जब लड़की का सीटी स्कैन किया तो उसके पेट में कुछ ऐसी चीज दिखी, जिसने उन्हें भी हैरान कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने लड़की से उसके खाने-पीने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि पांच दिन पहले उसने एक कप बबल टी पिया था। 

4 of 6
बबल टी बॉल्स - फोटो : Social media
हालांकि डॉक्टर लड़की की बातों से संतुष्ट नहीं हुए, क्योंकि उसके पेट में 100 से ज्यादा बबल टी बॉल्स थे। डॉक्टरों का अंदाजा था कि लड़की हर रोज कई कप बबल टी पीती होगी और इसी की वजह से उसके पेट में टैपिओका बॉल्स जमा हो गए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
बबल टी - फोटो : Social media
आपको बता दें कि बबल टी बनाने के लिए उसमें गोल-गोल टैपिओका बॉल्स डाले जाते हैं। साथ ही उसमें थोड़ सी बर्फ भी डाली जाती है। इसीलिए इस चाय को बबल टी कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लड़की के पेट में निकलीं बबल टी बॉल्स - फोटो : Social media
हालांकि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए लड़की के पेट में मौजूद सभी बबल टी बॉल्स निकाल दिए। फिलहाल लड़की ठीक है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे इस चाय से दूर ही रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें