फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश जी चुनाव कैसे जीतेंगे, मैडम जी बस यूं जीत जाएंगे!

विज्ञापन
1 of 10
पटना के गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन की स्वाभिमान रैली में देशभर के राजनीतिज्ञ दिग्गज एक मंच पर जुटे। लालू यादव और नीतीश कुमार के साथ मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी थी तो सपा नेता शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान सबका निशाना रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

विज्ञापन

नीतीश जी चुनाव कैसे जीतेंगे, मैडम जी बस यूं जीत जाएंगे!

2 of 10
सोनिया गांधी ने रैली को संबोधित किया। कहा मोदी को दूसरों को नीचा दिखाने में बहुत मजा आता है, कभी बिहार की कल्चर का मजाक उड़ाते हैं, कभी यहां के लोगों के डीएनए को खराब बताते हैं और कभी बिहार को बीमारू बताते हैं। कांग्रेस ने हमेशा बिहार के लोगों का सम्मान किया है। उनकी प्रतिभा का हमेशा सम्मान किया है।
विज्ञापन

नीतीश जी चुनाव कैसे जीतेंगे, मैडम जी बस यूं जीत जाएंगे!

3 of 10
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूमि विधेयक पर केन्द्र को घेरते हुए कहा कि सबसे पहले हमने कहा था कि यह विधेयक किसान विरोधी है। इसके बाद उनके सहयोगियों ने भी कहा यह किसान विरोधी है। अंतोगत्वा झुकना पड़ा। 14 महीनों तक बिहार की याद नहीं आई लेकिन जब चुनाव नजदीक आए तो इन्हें बिहार की याद आने लगी।

नीतीश जी चुनाव कैसे जीतेंगे, मैडम जी बस यूं जीत जाएंगे!

4 of 10
लोकसभा चुनावों में तो लोग झांसे में आ गए थे। राजनाथ सिंह कहते थे कि 100 दिन में कालाधन देश में आएगा लेकिन 15 महीने बीत गए एक पाई नहीं आई। देश में 17 करोड़ खाते जनधन खुलवा दिए लेकिन उनमें से आधे से ज्यादा निष्क्रिय हैं। मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 15 लाख रुपये देने की बात करते हैं खातों में 10-15 हजार रुपये ही डाल देते। मोदी के सवा लाख करोड़ के पैकेज पर भी निशाना साधा कि चुनाव के बाद कह देना यह भी जुमला था।
विज्ञापन

नीतीश जी चुनाव कैसे जीतेंगे, मैडम जी बस यूं जीत जाएंगे!

5 of 10
बिहार के लोग अपने नाखून, बाल काटकर प्रधानमंत्री को भेज रहे हैं जांच करवा लीजिए किसका डीएनए खराब है। बिहार में अपराध का आंकड़ा एक लाख पर 174 के साथ 22वां नंबर है। जबकि भाजपा शासित सभी राज्य इससे ऊपर है। दिल्‍ली पहले स्‍थान पर है तो मध्यप्रदेश तीसरे।

विज्ञापन

नीतीश जी चुनाव कैसे जीतेंगे, मैडम जी बस यूं जीत जाएंगे!

6 of 10
वहीं अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए नीतीश ने कहा कि हमारी सरकार ऐसा काम करेगी ‌कि घर के दरवाजे तक पहुंचने में भी पैर गंदे नहीं होने देंगे। गांव की सड़कें पक्की करवाएंगे और नालियों का निर्माण होगा। बच्चों की पढ़ाई पर जो ऋण मिलता है उसमें सरकार सब्सिडी देगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि ये लोग चुनावों में जीत के लिए दंगे भी करवा सकते हैं। आपको इन सबसे सचेत रहना है। इनका ये पुराना इतिहास रहा है।
विज्ञापन

नीतीश जी चुनाव कैसे जीतेंगे, मैडम जी बस यूं जीत जाएंगे!

7 of 10
वहीं अंत में लालू यादव ने भी रैली को संबोधित करते हुए मोदी और भाजपा को ही निशाने पर रखा। अपने मसखरे स्वभाव के अनुरूप लालू ने 20 मिनट के भाषण में मोदी और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, भाजपा कान खोलकर सुन लेना, भाजपा नरेन्द्र मोदी कान खोलकर सुन लेना ये जंगलराज पार्ट 2 नहीं मंगलराज पार्ट 2 है। ये 90 से पहले का बिहार नहीं है। दो पिछड़े का बेटा एक हो गया है तो ये जंगलराज की बात करते हैं।

नीतीश जी चुनाव कैसे जीतेंगे, मैडम जी बस यूं जीत जाएंगे!

8 of 10
प्याज की बढ़ती कीमत पर मोदी की नकल उतारते हुए कहा कि अब मोदी जी पूछते हैं कि प्याज के दाम 40 रुपये किलो कर दूं, 50 रुपये किलो कर दूं, लो 80 रुपये किलो कर दिया। मंच पर बैठी सोनिया गांधी को देखते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो रामदेव और अन्ना हजारे काला धन की बात करते थे अब कोई कुछ नहीं बोलता। चुनाव से पहले मोदी ने कहा था सबके हिस्से में 15-15 लाख रुपये आएंगे।

नीतीश जी चुनाव कैसे जीतेंगे, मैडम जी बस यूं जीत जाएंगे!

9 of 10
कहा जाति आधारित जनगणनना पर लालू ने कहा कि केन्द्र सरकार जानबूझकर इन आंकडों को छुपा रही है क्योंकि वो नहीं चाहती कि गरीबों की स्थिति का पता चल सके। कहा ये सरकार यादवों को फोड़ने की बात करती है। यादवों को जब भैंस नहीं पटख सकती तो ये नरेन्द्र मोदी कैसे पटख सकता है।
विज्ञापन

नीतीश जी चुनाव कैसे जीतेंगे, मैडम जी बस यूं जीत जाएंगे!

10 of 10
ये लड़ाई नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की नहीं दिल्‍ली बदलने की है। वहीं, अमित शाह के लिफ्ट में फंसने पर कहा कि वो योगासन की दूसरों को सलाह देते हैं अपने आप मोटा पेट लेकर घूमते हैं। फंस गए लिफ्ट में, अब करो योगासन।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें