बाबा को जल चढ़ाने जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना के लिए लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु के लिए मेडिकल टीम मंदिर परिसर में कैंप कर रही है। बाबा सिंहेश्वर नाथ का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न घाटों से लगभग पांच सौ से ज्यादा डाक बम अहले सुबह से ही पहुंचते रहे। डाक बम में खासकर स्थानीय सहित गौरीपुर, पटोरी, मनहरा, पतरघट, सहरसा, सिंहपुर, कुमारखंड, नवगछिया और महिषी सहित अन्य जगहों के महिला, पुरुष और बच्चें शामिल रहे। वहीं, डाक बम पूर्व की तरह ही मंदिर के मेन गेट से ही प्रवेश करते रहे। हालांकि इनका प्रवेश किसी भी रास्ते से हो सकता था। वहीं, डाक बम के लिए मंदिर न्यास समिति सहित स्थानीय संस्था श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी, ग्लूकोज पानी, गरम पानी और ठंडा तेल सहित आवश्यक चीजों की व्यवस्था की गई थी। वहीं, डाक बम के पूजा-अर्चना करने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा ठंडे तेल से मालिश, पानी पिलाना सहित उनके दुख को दुर करने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटे हैं।