मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने में किसी तरह की कोताही न हो, इसके लिए 243 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चार मजिस्ट्रेट के ऊपर एक जोनल अधिकारी तैनात किया गया है। गोपालगंज में 20 लाख मतदाता कल अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बिहार यूपी सीमा, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिम और पूर्वी चंपारण सीमा को सील कर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है।