फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024 Final: आईपीएल का फाइनल जीतने के बाद घर पहुंचे शाकिब, गोपालगंज में लोगों ने किया भव्य स्वागत

Sun, 02 Jun 2024 04:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

IPL 2024 Final: आईपीएल का फाइनल जीतने के बाद घर पहुंचे शाकिब, गोपालगंज में लोगों ने किया भव्य स्वागत
IPL 2024: Shakib Hussain reached home in Gopalganj after winning IPL final, villagers gave him a grand welcome
 
विज्ञापन
1 of 4
मां और अन्य साथियों के साथ साकिब हुसैन - फोटो : अमर उजाला
बिहार के गोपालगंज जिले के लाल ने आईपीएल मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपनी एक अलग पहचान ही नहीं छोड़ी, बल्कि टीम को फाइनल में विजेता ट्रॉफी भी जितवाई है। इस वर्ष के आईपीएल के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत कर अपना एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस टीम में गोपालगंज के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने भी टीम के लिए बेहतर गेंदबाजी की है। अब साकिब आईपीएल की समाप्ति के बाद पहली बार अपने घर गोपालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 4
माता-पिता और शाहरुख खान के साथ साकिब हुसैन - फोटो : अमर उजाला
साकिब को मां ने गहने बेचकर बनाया गेंदबाज
कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें बिहार के गोपालगंज के युवा गेंदबाज साकिब हुसैन के संघर्ष की कहानी बताई गई थी। उनकी मां ने वह किस्सा बताया था, जब बेटे के पास तेज गेंदबाजी करने के लिए खास जूते नहीं थे। जब उन्होंने मां को यह बात बताई तो उन्होंने अपने गहने बेचकर बेटे शाकिब को पैसे दिए। आईपीएल 2024 की नीलामी में साकिब को पहली बार में किसी ने नहीं चुना, जिससे उन्होंने निराश होने की जगह ज्यादा मेहनत करने की ठानी। इसी नीलामी में कोलकाता की टीम ने उनको अपनी टीम में शामिल किया। यह खुशखबरी आने के बाद पूरा गांव झूम उठा था।
 
गौतम गंभीर से मिले साकिब के माता-पिता
आईपीएल फाइनल का वीडियो सामने आया है जिसमें साकिब के माता-पिता चैंपियन बनी कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटोर गौतम गंभीर से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। जीत के जश्न के बीच जब साकिब के पिता अहमद हुसैन जब गंभीर के सामने आए तो उन्होंने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। माता जी भी सामने थी और उनको भी टीम के मेंटोर ने सम्मानपूर्व बेटे के बारे में बताया। बातचीत के दौरान साकिब हुसैन वहीं पास खड़े थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
अभिनेता शाहरुख खान के साथ क्रिकेटर साकिब हुसैन - फोटो : अमर उजाला
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं साकिब
क्रिकेटर साकिब हुसैन ने इस बार के आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। फिलहाल साकिब आईपीएल की समाप्ति के बाद अपने घर पर आए हैं। साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और वह केकेआर में भी तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते नजर आए थे। साकिब ने बताया कि मिंज स्टेडियम में हुए देवधारी गिरी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था। उसमें बॉलिंग के लिए चयन हुआ था। इसके बाद 2021 में पटना में होने वाले बिहार क्रिकेट लीग में शामिल हुआ। फिर अंडर 19 खेलने चंडीगढ़ गया, जिसमें हाईएस्ट विकेट टेकर थे। इसके बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी बैंगलोर में शामिल हुआ। उसके बाद मुस्ताक अली ट्रॉफी खेलने का मौका मिला, जिसमें लाइव प्रसारण हुआ था।
 
विज्ञापन

4 of 4
साकिब हुसैन का हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
गांव में खुशी का माहौल
साकिब ने आगे बताया कि लाइव प्रसारण के दौरान ही बेहतर प्रदर्शन को देखकर केकेआर, मुंबई, दिल्ली, आरसीबी और चेन्नई से बुलावा आया। इसके बाद नेट बॉलर चेन्नई के लिए चयनित हुआ, जिसके बाद दुबई में आईपीएल ऑक्शन में साकिब हुसैन उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए। वहीं, साकिब के प्रदर्शन को लेकर गोपालगंज जिले में काफी खुशी देखी जा रही है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर साकिब हुसैन को बधाई और शुभकामनाएं लोगों द्वारा लगातार दी जा रही हैं।

गौरतलब है कि साकिब के पिता अली अहमद हुसैन पेशे से सेल्ट्रिंग मजदूर हैं। चार भाइयों में तीसरे स्थान का साकिब बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव रखता था। शाकिब ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद भी उसका हौसला कभी कमजोर नहीं पड़ा है। गांव में जन्में साकिब ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अनेकों कठिनाइयों का सामना किया है। आईपीएल की समाप्ति के बाद गांव पहुंचे साकिब का युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद शाकिब ने अपने अभिभावक तुल्य जिले के प्रखर समाजसेवी लायक हुसैन के घर जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान लायक हुसैन ने शाकिब को गले लगाकर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें