किशनगंज में शुक्रवार को ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर बालुरघाट इंटरसिटी ट्रेन में भीड़ को लेकर यात्रियों ने टिकट काउंटर पर जमकर हंगामा किया। भारी भीड़ के चलते कई यात्री सफर करने से वंचित रह गए, जिससे नाराज यात्रियों ने टिकट वापसी की मांग करते हुए स्टेशन पर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे रेलवे प्रशासन और अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों को शांत कराया।
क्या था मामला?
बालुरघाट इंटरसिटी ट्रेन में भारी भीड़ के कारण ठाकुरगंज स्टेशन से सैकड़ों यात्री चढ़ने में असमर्थ रहे। इनमें जिला मुख्यालय ड्यूटी पर जाने वाले सरकारी कर्मचारी, डॉक्टरों के पास मरीज लेकर जाने वाले लोग और अन्य यात्रियों की बड़ी संख्या शामिल थी। कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन में लटक कर सफर करते नजर आए। जो यात्री ट्रेन में चढ़ने में सफल नहीं हो सके, उन्होंने टिकट काउंटर पर जाकर हंगामा किया और टिकट का पैसा लौटाने की मांग की।