फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मदरसे में भारी अनियमितता का खुलासा; हेड मौलवी अक्सर रहते हैं गायब, शिकायत करने पर देते हैं धमकी

Sun, 03 Nov 2024 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: किशनगंज के मदरसे से बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां के हेड मौलवी लंबे से समय से गायब हैं। उन पर आरोप है कि शिकायत करने पर वह शिक्षकों को धमकी देते हैं। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
1 of 4
मदरसा के हेड मौलवी लंबे समय से गायब - फोटो : अमर उजाला
किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के उदगारा टोला स्थित ‘मदरसा इस्लामिया जिनातुल उलूम’ में अनियमितताओं का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसा के हेड मौलवी नूरुल हक लंबे समय से मदरसा से गायब हैं और शिकायत करने पर धमकी देते हैं। इस मुद्दे पर मदरसा के सचिव रफीक आलम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन को आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन

2 of 4
मदरसा के हेड मौलवी लंबे समय से गायब - फोटो : अमर उजाला
गैरहाजिर रहते हैं हेड मौलवी, शिक्षकों को धमकियां
रफीक आलम के अनुसार, हेड मौलवी नूरुल हक पांच अक्तूबर से मदरसा में मौजूद नहीं हैं। वह अक्सर बेंगलुरु में समय बिताते हैं, जहां उनका एक और मदरसा भी है। मदरसे के शिक्षकों का कहना है कि मौलवी के लगातार गायब रहने के बावजूद उनके खाते में वेतन की राशि आती रहती है। एक शिक्षक ने कहा कि उन्होंने 20 दिन की छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन मौलवी 26 दिन से भी अधिक समय से गैरहाजिर हैं। शिकायत करने पर मौलवी द्वारा धमकी दी जाती है, जिससे शिक्षकों में भय का माहौल है।
 
विज्ञापन

3 of 4
मदरसा के हेड मौलवी लंबे समय से गायब - फोटो : अमर उजाला
जिला शिक्षा पदाधिकारी का रुख
अमर उजाला की टीम द्वारा संपर्क किए जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने कैमरे पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। लेकिन उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
मदरसा के हेड मौलवी लंबे समय से गायब - फोटो : अमर उजाला
इस अनियमितता ने मदरसा में पारदर्शिता और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और ऐसे गैरजिम्मेदार हेड मौलवी के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें