फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में अब SSB जवानों पर हमला: नोट तस्करी के आरोपियों को पकड़ने गए पांच जवान घायल, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Mon, 17 Mar 2025 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: बिहार में कई जगह पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद अब किशनगंज में एसएसबी जवानों पर हमला किया गया है, जिसमें पांच जवान गंभीर घायल हुए हैं। यही नहीं, स्थानीय लोगों ने हमले के बाद कुछ जवानों को बंधक भी बना लिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 5
तनाव की स्थिति बनने पर तैनात किया गया पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
किशनगंज जिले के बेलवा गांव में सोमवार को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की टीम पर एक सनसनीखेज हमला हुआ। यह घटना उस समय हुई जब SSB की 19वीं बटालियन की टीम करेंसी तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी। तस्करों का पीछा कर जब जवानों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तभी वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जवानों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने SSB के पांच जवानों को बंधक बना लिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जवानों पर अपहरण का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हिंसक प्रतिक्रिया दी, जिससे पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया।

यह भी पढ़ें- Bihar News:ग्रामीणों की पत्थरबाजी से दो महिला समेत तीन पुलिसकर्मी घायल; दो Fir के बाद 26 आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन

2 of 5
किशनगंज में एसएसबी जवानों पर हमला - फोटो : अमर उजाला
तस्करों को पकड़ने की कोशिश बनी हमले की वजह
SSB से मिली जानकारी के अनुसार, टीम को बेलवा इलाके में करेंसी तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जवानों ने कुछ संदिग्धों का पीछा करना शुरू किया और जब वे उन्हें पकड़ने में सफल होने लगे। उसी दौरान स्थानीय लोगों ने तस्करों के बचाव में जवानों को घेर लिया। ग्रामीणों ने अपहरण का आरोप लगाकर SSB जवानों को निशाना बनाया और उन पर हमला बोल दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
तनाव की स्थिति बनने पर तैनात किया गया पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
पांच जवान गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
इस हमले में जवान राजेश सुधु, रामचंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुखदेव कुमार और राजेश साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों को बंधक बनाए जाने के बाद बड़ी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। घायल जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

4 of 5
तनाव की स्थिति बनने पर तैनात किया गया पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि स्थिति और न बिगड़े। वहीं, इस घटना पर एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि घटना बेहद गंभीर है और इसकी उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar:अब फसियाबाद गांव में बिहार पुलिस की टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी; कई चोटिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशनगंज में एसएसबी जवानों पर हमला - फोटो : अमर उजाला
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
यह बिहार में पुलिस और सुरक्षा बलों पर हो रहे हमलों की एक और कड़ी है, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। एक तरफ SSB जवान देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे हमले उनकी सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें