बिहार में रेलवे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लगता है एक स्कूल, देखें तस्वीरें
Tue, 15 Nov 2016 12:54 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
- फोटो : ANI
बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर कूड़ा बीनने वाले बच्चों को बिहार पुलिस में कार्यरत प्रवीण कुमार रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही पढ़ाते हैं।
बच्चों को पढ़ाते प्रवीण कुमार
- फोटो : ANI
कूड़ा बीनने वाले बच्चों को प्रवीण रेलवे स्टेशन पर ही पढ़ाते हैं। क्योंकि वो कूड़ा बीनने वालों को पढ़ा कर उनका भविष्य संवारना चाहते हैं।
प्लेटफॉर्म पर स्कूल
- फोटो : ANI
प्रवीण कुमार ने बताया कि मुझे इन बच्चों को शिक्षित करने का निर्देश मिला है। इसके अलावा डीएसपी और इंस्पेक्टर भी बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
बिहार पुलिस में कार्यरत प्रवीण कुमार
- फोटो : ANI
प्रवीण का कहना है कि इन बच्चों को पढ़ाने से संतुष्ठि मिलती है।
पुलिस सेवा में जाना चाहती है सुमन
- फोटो : ANI
वहीं, प्रवीण की ‘स्टूडेंट’सुमन ने कहा कि हम कूड़ा बिनने वाले हैं लेकिन हम अब यहां पढ़ाई कर रहे हैं। मैं भी एक दिन पुलिस सेवा में जाना चाहती हूं।