फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: लालू से खफा नीतीश, पर्दे के पीछे से चल रही बीजेपी से बात

Tue, 25 Oct 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : social media
बिहार में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल महागठबंधन पर खतरा मंडराने के संकेत आ रहे हैं। ऐसी खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ बातचीत शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि नीतीश विकल्प की तलाश में है। यह बातचीत नीतीश और लालू के बीच बढती खाई का नतीजा है। 


'द संडे गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, जदयू के वरिष्ठ नेता, जो कि एक वरिष्ठ डॉक्टर हैं। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की और दोनों दलों के बीच फिर से गठबंधन को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि जदयू नेता के पिता पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ चुक हैं।

 
विज्ञापन

2 of 3
- फोटो : Getty images
सूत्रों ने ‘द ​​संडे गार्जियन' को बताया कि जदयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने आक्रामक रुख में बदलाव भी किया है। लालू यादव और नीतीश में मनमुटाव तब से बढ़ गया है जब से आरजेडी नेता और सिवान के पूर्व सांसद बाहुबली शहाबुद्दीन की रिहाई हुई है। जेल से बाहर आने के बाद शहाबुद्दीन ने जिस तरह से बिहार के मुख्यमंत्री को परिस्थितियों के मुख्यमंत्री कहा था और शहाबुद्दीन के बयान का लालू यादव ने समर्थन किया, उससे जदयू खफा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
- फोटो : Getty images
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी साल में बीजेपी को हराने के लिए, नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन किया था। बढ़ती करीबी का एक और सबूत तब आया जब नीतीश कुमार, जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने हरिवंश के साथ जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी मनाने के लिए गठित 149 सदस्यीय समिति में शामिल किया गया। नीतीश समिति का हिस्सा बने, जबकि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुक्त भारत की बात करते हैं। बिहार में बीजेपीऔर जदयू के विधायकों की संयुक्त संख्या 123 है जो कि आवश्यक बहुमत से एक अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें