कैमूर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा अन्य
- फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त घोषणाएं
- मोहनिया में नरौरा से सेमटिया गांव तक सड़क निर्माण
- रामपुर प्रखंड में बगहींहेड से रामपुर पाली होते हुए नहर की सफाई
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे हैं और आगे और तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए, जिससे जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अन्य मंत्रीगण, विधायक, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।