फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: गंगा में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ के पानी में पटना की छह ग्राम पंचायतें डूबीं, नाव ही बनी सहारा

Fri, 08 Aug 2025 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Flood: दानापुर दियारा के पानापुर, मानस, पुरानी पानापुर, हेतनपुर, पतलापुर समेत कई गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। खेतों में लगी पूरी फसल डूब चुकी है। बाढ़ के पानी के कारण सबसे बड़ी समस्या पीने के शुद्ध पानी, भोजन और मवेशियों के चारे की हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
पटना में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
पटना जिले में गंगा और सोन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण दानापुर दियारा के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया है। इस बाढ़ ने छह पंचायतों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। निचले इलाकों के घरों में पानी घुसने से लोग घर छोड़कर शहर की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। इन पंचायतों का शहर मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है और नाव ही अब लोगों की एकमात्र जीवन रेखा बन गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जलमग्न क्षेत्रों में नाव ही बनी सहारा - फोटो : अमर उजाला
पानापुर से हेतनपुर तक गांवों में हाहाकार
जानकारी के अनुसार, दानापुर दियारा के पानापुर, मानस, पुरानी पानापुर, हेतनपुर, पतलापुर समेत कई गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। खेतों में लगी पूरी फसल डूब चुकी है। बाढ़ के पानी के कारण सबसे बड़ी समस्या पीने के शुद्ध पानी, भोजन और मवेशियों के चारे की हो गई है। ग्रामीण डरे-सहमे हालात का सामना कर रहे हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। कई परिवार दानापुर शहर में बने बाढ़ राहत कैंपों में भी पहुंचने लगे हैं ताकि अपनी और अपने बच्चों की जान बचा सकें।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पूर्व डीलर के पुत्र की गोली मारकर की हत्या; वारदात से लोगों में दहशत
 
विज्ञापन

3 of 5
बाढ़ के कारण बेघर हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक इंतजाम नदारद, ग्रामीण भगवान भरोसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ की इस भयावह स्थिति में भी प्रशासन की ओर से नाव, स्वास्थ्य सुविधा या पशुओं के लिए चारे का कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। लोग नाव के सहारे किसी तरह दानापुर पहुंच रहे हैं, लेकिन नाव संचालक एक पशु लाने के लिए 1000 रुपये तक वसूल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
 

4 of 5
अपना घर-बार छोड़कर बाढ़ से बचने को ऊंचे स्थानों पर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मनेर का संपर्क टूटा, डेढ़ दर्जन से अधिक गांव प्रभावित
मनेर के पश्चिमी दियारा में रामघाट पुल और तिवारी टोला पुल के पास सड़कें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं, जिससे छह पंचायतों का मनेर शहरी क्षेत्र से संपर्क टूट गया है। रामपुर दियारा, भवानी टोला, हुलासी टोला, सुअरमरवा, रामबाद, पतीला, चौरासी, हाथी टोला, मुंजी टोला, हल्दी छपरा, इस्लामगंज, महावीर टोला, छिहत्तर और रतन टोला समेत डेढ़ दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: भाजपा अध्यक्ष के बाद अब मंत्री मंगल पांडेय पर पीके का निशाना, प्रत्यय अमृत को भी घेरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जलमग्न क्षेत्रों में नाव ही बनी सहारा - फोटो : अमर उजाला
‘राहत कार्य जारी, नावें तैनात’
दानापुर अनुमंडल अधिकारी दिव्य शक्ति ने बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार राहत कार्य में पूरी तरह मुस्तैद है। बाढ़ पीड़ितों के लिए 42 नाव चलाई जा रही हैं और दानापुर में बलदेव स्कूल समेत दो राहत कैंप संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था भी की जा रही है और आगे भी हरसंभव मदद दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें