घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, प्रवासी मजदूरों से भरी बस हिलसा के कामता गांव से चण्डी जा रही थी। जहां से दूसरी बस पर सवार होकर प्रवासी मजदूर कानपुर ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए जाते। इसके पूर्व ही कामता हाल्ट के पास बस अनियंत्रित हो गई और ताड़ के पेड़ को तोड़ते हुए 10 फीट नीचे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।