नालंदा के अस्थावां और बिन्द प्रखंड से गुजरने वाली जिरायन नदी का जलस्तर 24 अगस्त को बढ़ गया था। उसके बाद अस्थावां प्रखंड के अंदी गांव के फतहा खंधा में तटबंध के कटाव होने की वजह से खेतों में पानी फैल गया था। इसके बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा तटबंध की मरम्मत कराई गई थी। हालांकि इस बीच बुधवार की अहले सुबह फिर से जिरायन नदी का जलस्तर बढ़ा और उक्त स्थान पर फिर से कटाव शुरू हो गया, जिसके कारण फिर से अंदी गांव के खेतों में पानी फैल गया।