फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: अचानक बदला मौसम का मिजाज, रोहतास में तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को मिली राहत

Sun, 04 May 2025 06:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar Weather Update: तेज धूप, भीषण गर्मी और लू के बीच पिछले तीन चार दिनों से जिलेवासी काफी परेशान थे। सुबह नौ बजे के बाद शहर की सड़कें भी सूनी हो जा रही थीं। लेकिन रविवार शाम अचानक मौसम के मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
1 of 4
रविवार को अचानक बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
सासाराम जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते कई दिनों से गर्मी के कहर ने शहर की सड़कों को सुनसान बना दिया था। लगातार लोगों को एहतियातन सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक घर में रहने की सलाह दी जा रही थी, लेकिन रविवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। फिर जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के झोंकों के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे जिले वासियों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बालू लदा बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचलते हुए घर में जा घुसा, मौके पर ही मौत; घटना से मची
 
गौरतलब है कि गर्मी के सितम से रोहतास जिले में मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। भीषण गर्मी से आम जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। लोग 10 बजे के बाद अपने-अपने घरों में दुबक जाते थे, जिसका सीधा असर शहर की सड़कों और बाजारों में भी दिखने लगा था। भीषण गर्मी के कारण सरकारी अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिकों पर मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही थी। जबकि प्रशासन ने भी गर्मी को लेकर सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के खुलने तथा बंद होने को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
रविवार को अचानक बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप, भीषण गर्मी और लू के बीच पिछले तीन चार दिनों से जिलेवासी काफी परेशान थे। सुबह नौ बजे के बाद शहर की सड़कें भी सूनी हो जा रही थीं। लेकिन रविवार शाम अचानक मौसम के मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। साथ ही तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
बारिश के बाद हुआ जल जमाव - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस दौरान बारिश से शहर की कई सड़कें भी लबालब भर गईं तथा सरकारी कार्यालयों में भी जल जमाव देखने को मिला। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बरसात से पूर्व नगर निगम सासाराम की सफाई व्यवस्था कितनी मुकम्मल हुई है और जल जमाव से निपटने के लिए क्या तैयारी की जा रही है?

यह भी पढ़ें- OFFS Bihar 11th Admission: बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए एक और मौका, अब आठ मई कर सकते हैं अप्लाई
 
विज्ञापन

4 of 4
रविवार को अचानक बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
इधर, बेमौसम बारिश ने किसानों की धड़कनों को भी बढ़ा दिया है। तिलहन, दलहन के साथ-साथ अन्य फसलों के नुकसान की संभावना बढ़ गई है। तेज हवाओं के साथ जिले के कई स्थानों पर हुई बारिश से फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है और कई जगहों पर गेहूं की तैयार फसल को भी नुकसान हो सकता है। हालांकि जिले के कई इलाकों में गेहूं की तैयार फसल कट चुकी है। लेकिन कई जगहों पर अभी भी फसल खेतों में खड़ी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। साथ ही बेमौसम बारिश से चना, आलू, मटर जैसी फसलों को भी नुकसान हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें