फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर में झरने पर पिकनिक मनाने गए सैलानी 16 घंटे फंसे रहे, एनडीआरएफ ने सुबह सुरक्षित निकाला

Mon, 16 Sep 2024 02:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar News: कैमूर में झरने पर पिकनिक मनाने गए सैलानी 16 घंटे फंसे रहे, एनडीआरएफ ने सुबह सुरक्षित निकाला
Bihar News: Tourists who went for a picnic at Karkat Garh waterfall in Kaimur were stranded for 16 hours
 
विज्ञापन
1 of 3
बचाव एवं राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
कैमूर जिले में करकट गढ़ जल प्रपात पर एक दर्जन सैलानी मूसलाधार बारिश के बीच घंटों फंसे रहे। ये सैलानी रोहतास जिले के कोचस के निवासी हैं और रविवार की देर शाम अचानक बढ़े पानी के कारण जल प्रपात पर फंस गए थे। लेकिन एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार की सुबह सभी को सुरक्षित निकाल लिया।
 
विज्ञापन

2 of 3
बचाव एवं राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, कैमूर पहाड़ियों पर लगातार मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिससे जल प्रपात का पानी तेजी से बढ़ गया। इस वजह से सैलानी 16 घंटे तक पेड़ों के बीच और पानी की तेज धारा के बीच फंसे रहे। वहीं, जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी और एसपी ने मामेल को गंभीरता से लिया और चैनपुर पुलिस को गौतखोरों के साथ मौके पर भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बचाव एवं राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पानी की बढ़ती धारा के कारण डैम को जिलाधिकारी के आदेश पर बंद किया गया। साथ ही आरा से एनडीआरएफ की टीम रात एक बजे मौके पर पहुंची और सुबह तक सभी सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि सैलानियों की सुरक्षित निकासी बड़ी चुनौती थी, लेकिन कड़ी मेहनत और समन्वय के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।


 
गौरतलब है कि करकट गढ़ जल प्रपात कैमूर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर और चैनपुर थाना से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस घटना ने दिखाया कि अचानक मौसम परिवर्तन से उत्पन्न आपात स्थितियों से निपटने के लिए त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया कितनी महत्वपूर्ण होती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें