बिहार की राजधानी पटना के स्टेशन के पास पाल होटल में लगी आग में हुई कई लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अग्निशमन विभाग जाग उठा है। अग्निशमन विभाग के द्वारा जहानाबाद जिले में भी विभिन्न होटलों में निरीक्षण कर आग पर काबू पाने के लिए हर संभव व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। दरअसल, पटना में भीषण आग लगने की घटना के बाद जिले में भी अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है।