Bihar Election 2025 First Phase Voting : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पहले चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोग जुटने लगे। वहीं, सियासी दिग्गज भी मतदान कर रहे हैं। कोई अपने परिवार के साथ तो कोई अकेला ही बूथ सेंटर पर पहुंचा है। चलिए देखते हैं मतदान के महासमर की सियासी दिग्गजों की तस्वीरें।
विज्ञापन
1 of 8
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दिग्गजों ने किया मतदान।।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें आरजेडी नेता और इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ सहित कई प्रमुख नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 8
आरजेडी सुप्रीमों परिवार के साथ वोट डालने के बाद एक समूह चित्र में।
- फोटो : PTI
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव परिवार के परिवार के साथ डाला वोट
तेजस्वी यादव ने अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत परिवार के सदस्यों के साथ पटना स्थित वेटरिनरी कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद लालू यादव का परिवार के संग एक समूह चित्र भी सामने आया है। जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्य स्याही लगी हुई उंगली दिखाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी परिवार के साथ।
- फोटो : ANI
अपने परिवार के साथ दरभंगा में मुकेश सहनी ने डाला वोट
दरभंगा में VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोट डाला।
4 of 8
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अकेले पहुंचे बूथ पर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया। वोटिंग करने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए वोट डालने का संदेश दिया। वहीं उनके मौजूद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया कि NDA की प्रचंड जीत होने जा रही है। सभी मतदाता से अपील है कि वह लोकतंत्र में जरूर भाग लें।
विज्ञापन
5 of 8
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद मतदान करने के बाद एक चित्र में।
- फोटो : अमर उजाला
'पीएम और सीएम की जोड़ी जनता भरोसा करती है'
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मतदान किया। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बड़े उत्साह के साथ मतदान कर रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं और बहनों का मतदान करना इस बात का संकेत है कि हवा किस तरफ बह रही है और यह NDA सरकार द्वारा किए गए कार्यों और बिहार के विकास का नतीजा है। जनता प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी पर भरोसा करती है।
विज्ञापन
6 of 8
सम्राट चौधरी ने अपनी गृह विधासभा क्षेत्र तारापुर में वोटिंग किया।
- फोटो : अमर उजाला
तारापुर में सम्राट चौधरी ने किया मतदा
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपनी गृह विधासभा क्षेत्र तारापुर में वोटिंग की है। वोटिंग के बाद X पर लिखते हैं कि एक-एक बिहारी का मतदान, राज्य के विकास में योगदान! लोकतंत्र के महापर्व में गृह विधानसभा क्षेत्र तारापुर में मत का प्रयोग किया। आप सभी बढ़-चढ़कर मतदान करिए और एक सशक्त, सुरक्षित, समृद्ध तथा विकसित बिहार के लिए वोट करें
विज्ञापन
7 of 8
जेजेडी चीफ मतदान के बाद प्रेस से बात करते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
पटना में जेजेडी चीफ ने किया मतदान
पटना में जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने एक मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। साथ ही सभी लोगों के मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।
वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार अपनी बात रखते हुए।
- फोटो : ANI
'राहुल गांधी ने सिर्फ़ सवाल नहीं उठाए, उन्होंने सबूत पेश किए'
बेगूसराय में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मतदान किया। इस बीच उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र का महापर्व है, पहले चरण का मतदान हो रहा है, सभी से अपील है कि अपने मुद्दों, अपने बच्चों के भविष्य, रोज़ी-रोटी, कपड़े, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के लिए वोट करें... राहुल गांधी ने सिर्फ़ सवाल नहीं उठाए, उन्होंने सबूत पेश किए... चुनाव आयोग के सामने ये तथ्य रखे गए हैं कि आप ठीक से काम नहीं कर रहे हैं...वोट चोरी से बनी सरकार कभी ठीक तरह से काम नहीं करेगी..."