फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोहाना नदी पर CM नीतीश ने किया पुल का उद्घाटन, नवादा स्थित ककोलत झरने के लोकार्पण के लिए हुए रवाना

Sat, 03 Aug 2024 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: मोहाना नदी पर CM नीतीश ने किया पुल का उद्घाटन, नवादा स्थित ककोलत झरने के लोकार्पण के लिए हुए रवाना
Bihar: CM Nitish Kumar inaugurated bridge on Mohana river, Kakolat waterfall inauguration, Nawada News
 
विज्ञापन
1 of 4
पुल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से शनिवार को नालंदा पहुंचे। जहां उन्होंने अपने गृह प्रखंड हरनौत में चेरो के निकट एनएच-31 को जोड़ने वाले द्वारिका बिगहा हरनौत पथ पर निर्मित आरसीसी पुल का उद्घाटन किया।
 
विज्ञापन

2 of 4
पुल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
यह पुल मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा 493.64 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

3 of 4
पुल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
अपने गृह क्षेत्र पहुंचे नीतीश कुमार को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने नवनिर्मित पुल का नाम नीतीश पुल रखा है। इस पुल के निर्माण से कल्याणबीघा, चेरो, बहादुरपुर, बिरजू मिल्की समेत दर्जनों गांव सीधे नेशनल हाईवे-31 से जुड़ गए हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
पुल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा इस पुल के निर्माण की शुरुआत वर्ष 2022 के दिसंबर महीने में की गई थी। यह पुल बनकर छह मार्च 2024 को तैयार हो गया था। वहीं, आज शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस पुल को नालंदा वासियों को समर्पित कर दिया गया। वहीं, मोहाना नदी पर निर्मित पुल का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से नवादा जिले स्थित ककोलत जलप्रपात के लोकार्पण और भ्रमण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रस्थान कर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें