पुल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अपने गृह क्षेत्र पहुंचे नीतीश कुमार को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने नवनिर्मित पुल का नाम नीतीश पुल रखा है। इस पुल के निर्माण से कल्याणबीघा, चेरो, बहादुरपुर, बिरजू मिल्की समेत दर्जनों गांव सीधे नेशनल हाईवे-31 से जुड़ गए हैं।